Chandauli News:दीवार तोड़कर शराब की दुकान से डेढ़ लाख नकद और महंगी शराब चोरी – Breaking Through The Wall And Stealing Rs 1.5 Lakh In Cash And Expensive Liquor From The Liquor Storebreaking Through The Wall And Stealing Rs 1.5 Lakh In Cash And Expensive Liquor From The Liquor Store
बीयर की 10 पेटियां और अंग्रेजी शराब की बोतलें भी ले गए, जांच में जुटी पुलिस
धानापुर। थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये नकद समेत बड़ी मात्रा में शराब चुरा ली। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम देकर भाग गए। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
दुकान के मालिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन घर चला गया था। सोमवार सुबह 10 बजे सेल्समैन बृजेश कुमार दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी मिली। अंदर जाने पर सामान बिखरा था। जांच करने पर पेटी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, बीयर की 10 पेटियां और 10 पेटियों से अधिक महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें गायब मिलीं। सेल्समैन ने तत्काल दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी। मनोज कुमार सिंह ने धानापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
