सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:चित्रकला प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा – 400 Children Showcased Their Talent In The Drawing Competition

November 16, 2026


गाय-बछड़ा विषय पर तीन आयु वर्गों में आयोजन, टॉप-10 विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष पुरस्कार

गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गोशाला सभा चावमंडी की ओर से गोशाला परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रुड़की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय गाय-बछड़ा रखा गया था। विद्यार्थियों ने रंगों और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से गोमाता की महिमा, गो-संवर्धन और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेशों को चित्रों के जरिये प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। इसमें कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को प्राइमरी, कक्षा छह से आठ तक को जूनियर और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोशाला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

वहीं, तीनों आयु वर्गों में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, अरविंद गौतम, एचएम कपूर, मनोज गोयल, रामगोपाल, बीबी गुप्ता, संजीव गोयल, संजय गोयल, अमित गोयल, पवन सचदेवा आदि उपस्थित रहे। वहीं आयोजन में गोशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महामंत्री प्रवीण संधू, सहसचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय सहित सभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X