मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मेरठ:बहन से बात करने पर नाराज भाइयों ने युवक को गला दबाकर मारा, गंगनहर में फेंका शव, चार गिरफ्तार – Meerut: Angered By A Young Man Talking To Their Sister, Her Brothers Strangled Him To Death And Dumped Body
मेरठ

November 16, 2026

Meerut: Angered by a young man talking to their sister, her brothers strangled him to death and dumped body

रोहित की फाइल फोटो।

विस्तार

सिंधावली गांव निवासी रोहित (21) की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों अक्षय, कुणाल, अमित और जतिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित उनकी बहन से बात करता था और समझाने पर भी नहीं मानता था। इसलिए उन्होंने रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भोला झाल के पास गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X