मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘हमारे 200 लड़के तैयार’:अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे – Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Receive Death Threats From Gangster Goldy Dhillon
बॉलीवुड

‘हमारे 200 लड़के तैयार’:अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे – Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Receive Death Threats From Gangster Goldy Dhillon

November 17, 2026


Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Receive Death Threats From Gangster Goldy Dhillon

अमिताभ बच्चन

विस्तार

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कई बड़े दावे किए। उसका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद मुंबई में अभिनेता को निशाना बनाने के लिए बुनी उसकी साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।

जानें गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अपने धमकी भरे पोस्ट में और क्या-क्या लिखा?

1984 में हुए दंगों का भी किया जिक्र

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर ने चेतावनी दी कि विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी से उसकी योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने दावा किया कि मुंबई में उसके लगभग 200 साथी सक्रिय हैं और पूरी तरह तैयार हैं। पोस्ट में उन लोगों को भी धमकी दी गई है जो सिख समुदाय के खिलाफ बोलते हैं। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए चेतावनी दी गई है कि बुलेटप्रूफ ग्लास भी उन्हें नहीं बचा पाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट में ढिल्लों ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि जो लोग सिख समुदाय के खिलाफ बयान देते हैं, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पोस्ट में खास तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था चाहे कैसी भी हो, उन्हें गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में दावा किया गया है, ‘वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली जरूर मारी जाएगी।’

हालांकि, यह सोशल मीडिया पोस्ट कितना सच है और उसमें किए गए दावों में कितनी सच्चाई है इसे लेकर अभी तक स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X