Barabanki News:हाईवे किनारे मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन – Cattle Remains Found Along Highway; Hindu Organizations Stage Protest
बाराबंकी। शहर में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार को वादी नगर चौराहे के पास रेठ नदी पुल के नीचे सोमवार को दो गोवंश के सिर, रस्सी से बंधे पैर और पूंछ मिलने से आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया और मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
