मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:जितेंद्र के मुंह से निकल रहा था पानी… दोनों होठ पड़ गए थे सफेद – Water Was Coming Out Of Jitendra’s Mouth… Both His Lips Had Turned White
करनाल

Karnal News:जितेंद्र के मुंह से निकल रहा था पानी… दोनों होठ पड़ गए थे सफेद – Water Was Coming Out Of Jitendra’s Mouth… Both His Lips Had Turned White

November 17, 2026


Water was coming out of Jitendra's mouth... both his lips had turned white.

जितेंद्र के मुंह से निकल रहा था पानी… दोनों होठ पड़ गए थे सफेद
– फोटो : जितेंद्र के मुंह से निकल रहा था पानी… दोनों होठ पड़ गए थे सफेद

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बीजणा गांव के जितेंद्र राणा उर्फ जैकी (32) की सीआईए-2 की हिरासत में मौत हो जाने के मामले में परिजन शवगृह से सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे शव उठाने पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों होठ सफेद पड़ गए हैं और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद भी मुंह से पानी निकल रहा है।

साफ लग रहा है कि पुलिस ने उसे टार्चर किया। सिर डुबोए जाने से फेफड़ों में पानी भर गया होगा जो मौत का कारण बना। यही पानी अब निकल रहा है।

परिजन ने दोनों तथ्य एडवोकेट वीरेंद्र राठौर के सामने रख सलाह मशविरा किया। इसके बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि जितेंद्र का जो विसरा संरक्षित किया गया है, उससे डायटम और हिस्टोपैथोलाजी टेस्ट भी कराया जाए। ये दोनों टेस्ट हरियाणा से बाहर की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में कराए जाने चाहिए।

इस मांग की जानकारी पर तुरंत एसडीएम देवेंद्र शर्मा और डीएसपी गोरखपाल राणा पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के साथ परिजन की करीब एक घंटा बातचीत चली। इस बीच डीएसपी उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता करते नजर आए। इसके बाद डीएसपी ने उनकी मांग मान ली। इस पर सुबह साढ़े 11 बजे परिजन शव लेकर बीजणा गांव चले गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X