मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:जिला परिषद ने 3.57 करोड़ रुपये के बजट की दी मंजूरी – Zila Parishad Approves A Budget Of
रोहतक

Rohtak News:जिला परिषद ने 3.57 करोड़ रुपये के बजट की दी मंजूरी – Zila Parishad Approves A Budget Of

November 17, 2026


Zila Parishad approves a budget of

16जेएनडी22: डीआरडीए हॉल में जिला परिषद की ग्रांट वितरण की बैठक में मौजूद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा

जींद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला परिषद ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 3.57 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इस राशि से जिले के गांवों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें सरकारी स्कूलों की सुविधाओं में सुधार, बस क्यू शेल्टर का निर्माण, गांवों में लाइब्रेरी खोलना, पेयजल व्यवस्था बेहतर करना और कच्चे रास्तों को पक्का करवाना जैसे कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा गांवों में चौपालों का निर्माण और मरम्मत भी करवाई जाएगी। बजट को मंजूरी मिलने से ग्रामीण विकास से जुड़ी कई जरूरतों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ है।

जिला परिषद की हाउस बैठक में 17 पार्षदों और चार ब्लॉक समिति चेयरमैन ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने वार्ड में करवाए जाने वाले कार्यों की सूची दी। बजट पर चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर चेयरपर्सन मनीषा रंधावा को ग्रांट वितरण का अधिकार सौंप दिया। इसके बाद अब चेयरपर्सन जिले की जरूरतों और विकास कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर बजट राशि का वितरण कर सकेंगी। बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बस क्यू शेल्टर बनने से यात्रियों को बसों का इंतजार करने के दौरान सुविधा मिलेगी। गांवों में लाइब्रेरी विकसित होने से युवाओं और विद्यार्थियों को पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

इसी तरह पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने और कच्चे रास्तों को पक्का करवाने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं में कमी आएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X