मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए 17 को ट्रायल – Trials For Tennis Ball Cricket Championship On The 17th

November 17, 2026


पलवल। जिले में इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026-27 के तहत इंडो-नेपाल इंटर स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन को 17 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, ट्रायल शाम सात से आठ बजे तक पावर हिटर टर्फ जोन में होंगे। ट्रायल में किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

इसके साथ ही ट्रायल पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा और चयनित खिलाड़ियों को नेपाल में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 29 दिसंबर 2026 से दो जनवरी 2027 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होगी। आयोजकों ने क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X