Palwal News:ऊंटों की तस्करी के मामले में आरोपियों की तलाश – Search For The Accused In A Case Involving The Smuggling Of Camels
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव कोट के निकट जोहड़ किनारे से बरामद नौ ऊंटों की तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। पुलिस ने इस मामले में उटावड़ निवासी शकील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद सभी ऊंटों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
उटावड़ थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऊंटों को वध के लिए लाया गया था। आरोपियों का मांस बेचने का प्रयास था। ऊंटों को रस्सियों से बांधकर क्रूरता की गई थी। आशंका है कि ऊंटों को राजस्थान से तस्करी कर यहां लाया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
