मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं आज से, दो पालियों में होगी – Polytechnic Examinations Begin Today; They Will Be Held In Two Shifts

November 17, 2026


भोगांव। राजकीय पॉलीटेक्निक छाछा में मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। पांच दिसंबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं में संस्थान के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के करीब 600 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र सोमवार को वितरित किए गए।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक एवं संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस दौरान कुलदीप गुप्ता, उपेंद्र सिंह, रौनक कटिहार, दिवाकर नरौरिया, खुशबू यादव, विकास, दीप सागर, शिवम कुमार, गौरव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X