मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख – Fire News

November 17, 2026


बड़ौत। नगर के बड़का रोड पर रविवार रात कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम के मालिक फरीद के बेटे नौशाद ने बताया कि गोदाम में करीब पांच लाख रुपये का कबाड़ सामान भरा हुआ था। रविवार की रात करीब एक बजे गोदाम में लग गई गई, जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने उन्हें दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग लगने से मोहल्ले के लोगों में भी अफरातफरी मच गई। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर गोदाम में आग लगाने का संदेह जताया। कबाड़ जलने से पांच लाख रुपये का नुकसान होना बताया। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। सीओ अंशु जैन का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X