मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:जनगणना के लिए 30 नवंबर तक खुद दर्ज करें परिवार और आवास का ब्योरा – Register Your Family And Housing Details Yourself For The Census By November 30

November 17, 2026


शाहगंज। जनगणना-2027 में अब लोगों को परिवार और आवास का विवरण दर्ज कराने के लिए प्रगणक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा दी गई है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा की मौजूदगी में स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज कर इस प्रक्रिया में सहभागिता की। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना पूरी करने की अपील की है।

उपजिलाधिकारी एवं उपजिला जनगणना अधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक परिवार को विशिष्ट एसई आईडी (सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी) मिलेगी।

इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज जानकारियों का सत्यापन करेंगे। एसडीएम ने सटीक जनगणना के लिए सभी नागरिकों से 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। इस मौके पर देवमणि त्रिपाठी, एआरपी शाहगंज, पर्यवेक्षक अरविंद कुमार यादव और प्रगणक राममिलन यादव मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X