मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:छठ की तैयारियों के बीच 4 साल की बच्ची से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार – Buxar Four Year Old Girl Assault Attempt Accused Arrested Pocso Act
पटना

बिहार:छठ की तैयारियों के बीच 4 साल की बच्ची से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार – Buxar Four Year Old Girl Assault Attempt Accused Arrested Pocso Act

November 17, 2026


buxar four year old girl assault attempt accused arrested pocso act

(प्रतीकात्मक फोटो)
ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के बक्सर में छठ महापर्व के दौरान चार साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

छठ की तैयारियों के बीच बच्ची के साथ गलत हरकत का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात मोहल्ले के लोग छठ महापर्व की तैयारियों और पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की आशंका से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

16 नवंबर को महिला थाने पहुंचकर परिजनों ने की शिकायत

घटना के बाद 16 नवंबर को पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस संबंध में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X