मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
घर में चाहिए मिनी गार्डन? गमले में उगाएं बरगद जैसे दिखने वाले छोटे पेड़, बोनसाई के लिए चुनें ये 5 पौधे
लाइफ़स्टाइल

घर में चाहिए मिनी गार्डन? गमले में उगाएं बरगद जैसे दिखने वाले छोटे पेड़, बोनसाई के लिए चुनें ये 5 पौधे

November 17, 2026


Last Updated:

Bonsai Gardening Tips: घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक है, लेकिन जगह की कमी के कारण बड़ा गार्डन नहीं बना पा रहे हैं तो बोनसाई अच्छा विकल्प हो सकता है. बोनसाई में बड़े पेड़ों को खास तरीके से छोटा आकार देकर गमले में उगाया जाता है. इसे बालकनी, खिड़की या टेबल पर भी रखा जा सकता है. हालांकि, बोनसाई तैयार करने के लिए सही पौधे का चुनाव करना जरूरी है. कुछ पेड़ ऐसे हैं, जिन्हें छंटाई और सही देखभाल के साथ आसानी से बोनसाई का रूप दिया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 पेड़ों के बारे में, जिन्हें आप घर पर बोनसाई के तौर पर उगा सकते हैं.

फाइकस का पेड़ फाइकस बोनसाई के लिए लोकप्रिय विकल्प है. इसकी टहनियां लचीली होती हैं और पत्तियों को छंटाई के जरिए छोटा रखा जा सकता है. इसकी जड़ों और तने को भी खूबसूरत आकार दिया जा सकता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी आती हो. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो. (Image-AI generated)

जेड प्लांट जेड प्लांट की मोटी पत्तियां और मजबूत तना इसे बोनसाई के लिए अच्छा बनाते हैं. इसे कम पानी की जरूरत होती है. इसकी बढ़ी हुई टहनियों की छंटाई करके छोटा पेड़ जैसा आकार दिया जा सकता है. इसे अच्छी रोशनी और धूप वाली जगह पर रखें. (Image-AI generated)

बोगनविलिया फूलों वाला बोनसाई पसंद है तो बोगनविलिया लगा सकते हैं. इसकी रंगीन पत्तियां और घुमावदार टहनियां इसे आकर्षक बनाती हैं. इसे अच्छी धूप की जरूरत होती है. समय-समय पर छंटाई करने से इसका आकार बनाए रखने में मदद मिलती है. (Image-AI generated)

Add News18 as
Preferred Source on Google

चाइनीज एल्म चाइनीज एल्म की छोटी पत्तियां और घनी शाखाएं इसे बोनसाई के लिए अच्छा विकल्प बनाती हैं. इसकी मदद से घने पेड़ जैसा लुक तैयार किया जा सकता है. इसे पर्याप्त रोशनी और हवा वाली जगह पर रखें. (Image-AI generated)

जुनिपर जुनिपर बोनसाई अपने घुमावदार तने और सुई जैसी पत्तियों के लिए पसंद किया जाता है. इससे पारंपरिक बोनसाई जैसा लुक मिलता है. इसे घर के अंदर रखने के बजाय बालकनी या खुले स्थान पर रखना बेहतर है, जहां पर्याप्त धूप और हवा मिल सके. (Image-AI generated)

घर पर बोनसाई लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान बोनसाई के लिए उथला गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए छेद हों. ऐसी मिट्टी इस्तेमाल करें जिसमें पानी जमा न हो. पौधे की बढ़ी हुई टहनियों की समय-समय पर छंटाई करें. तार की मदद से शाखाओं को मनचाहा आकार दे सकते हैं, लेकिन इसे बहुत कसकर न बांधें. पौधे की जरूरत के अनुसार पानी और धूप दें. बोनसाई को तैयार होने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है. (Image-AI generated)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X