चिलचिलाती धूप में विदेशी कपल को मिला देसी प्यार, भारतीयों ने लुटाया प्यार, मेहमाननवाजी का वीडियो वायरल
Last Updated:
गुजरात के अहमदाबाद में एक दुकानदार की मेहमाननवाजी ने विदेशी कपल का दिल जीत लिया. भीषण गर्मी में बाजार घूम रहे कपल को परेशान देखकर दुकानदार ने उनके लिए कोल्ड ड्रिंक मंगवाई और प्यार से पिलाई. यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भारत अपनी संस्कृति, परंपराओं और मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां आने वाले मेहमानों को भगवान का दर्जा देने की परंपरा सदियों पुरानी है. यही वजह है कि कई बार भारतीयों का छोटा-सा व्यवहार भी विदेशियों के दिल में खास जगह बना लेता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. इसमें एक स्थानीय दुकानदार ने विदेशी कपल के साथ कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद उन्हें बिल्कुल नहीं थी. दुकानदार की दरियादिली देखकर लोग भारतीय संस्कृति और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
तेज गर्मी में बाजार घूम रहा था विदेशी कपल
वायरल वीडियो में एक विदेशी कपल अहमदाबाद के स्थानीय बाजार में घूमता दिखाई दे रहा है. मौसम काफी गर्म है और तेज धूप के कारण दोनों परेशान नजर आ रहे हैं. इसी दौरान जब वे एक कपड़े की दुकान के सामने से गुजरते हैं, तो वहां मौजूद दुकानदार की नजर उन पर पड़ती है.
कपल को गर्मी से बेहाल देखकर दुकानदार उन्हें आवाज देकर रोकता है. वह बड़े ही अपनापन के साथ उनसे कहता है कि गर्मी बहुत है. इसके बाद वह अपने एक दोस्त को पास की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहता है. दुकानदार का यह छोटा-सा कदम इस बात का उदाहरण बन जाता है कि किसी की मदद करने के लिए बड़ी वजह या पहचान की जरूरत नहीं होती.
View this post on Instagram
