मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक खुद दर्ज करें परिवार का विवरण – Self-enumeration Campaign Begins, Enter Family Details Yourself By 30th
हाथरस

Hathras News:स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक खुद दर्ज करें परिवार का विवरण – Self-enumeration Campaign Begins, Enter Family Details Yourself By 30th

November 17, 2026


Self-enumeration campaign begins, enter family details yourself by 30th

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : ARchive

हाथरस। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू हो गया। यह 30 नवंबर तक चलेगा। डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने मकान और परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें।

डीएम ने बताया कि स्वगणना के लिए निर्धारित ऑनलाइन माध्यम पर कुल 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। सभी नागरिक निर्धारित अवधि में सही और सटीक जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना का कार्य सुगमता से संपन्न हो सके।

उन्होंने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों की स्वगणना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। सभी लोग समय रहते स्वगणना पूरी कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X