मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:भूसा रखने के कमरे में घुसी मादा तेंदुआ, टीम ने ट्रेंकुलाइज कर किया रेस्क्यू, खुले जंगल में छोड़ा जाएगा – Banda A Female Leopard Entered A Room Used For Storing Fodder Team Rescued It After Tranquilizing It
बांदा

बांदा:भूसा रखने के कमरे में घुसी मादा तेंदुआ, टीम ने ट्रेंकुलाइज कर किया रेस्क्यू, खुले जंगल में छोड़ा जाएगा – Banda A Female Leopard Entered A Room Used For Storing Fodder Team Rescued It After Tranquilizing It

November 17, 2026


Banda A female leopard entered a room used for storing fodder team rescued it after tranquilizing it

वन विभाग और पुलिस ने पकड़ी मादा तेंदुआ
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दक्षिण पन्ना वन मंडल अंतर्गत रैकरा गांव में सोमवार दोपहर एक मादा तेंदुआ घर के भूसा रखने वाले कमरे में घुस गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक तेंदुए के खुद बाहर निकलने का इंतजार किया गया, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। आखिरकार वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मामला 16 नवंबर का है। सिमरिया तहसील के रैकरा गांव में दमोह सीमा के पास स्थित एक घर के भूसा भंडारण कक्ष में दोपहर करीब 2:30 बजे चार साल की मादा तेंदुआ घुस गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। वन विभाग की पहली कोशिश तेंदुए को बिना बेहोश किए बाहर निकालकर जंगल की ओर भेजने की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X