मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:सब इंस्पेक्टर रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव बाथरूम में मिला; 2023 में हुई थीं भर्ती – Sub-inspector Posted At Greater Noida’s Jarcha Police Station Dies Under Suspicious Circumstances
नोएडा

November 17, 2026

Sub-inspector posted at Greater Noida’s Jarcha police station dies under suspicious circumstances

रश्मि गौतम (फाइल फोटो)

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम के अंदर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतका रश्मि गौतम 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और वर्तमान में जारचा थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनका शव बाथरूम के अंदर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X