मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:दो बाइक भिड़ीं, मां-बेटे समेत तीन जख्मी – Two Bikes Collide; Three Injured, Including A Mother And Her Son

November 17, 2026


संतकबीरनगर। महुली-नाथनगर मार्ग पर देसी शराब की दुकान के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। वहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के कैली निवासी संजय पुत्र सतई सोमवार को अपनी मां कमलावती देवी और सुनील पुत्र राजेश को लेकर बाइक से धनघटा क्षेत्र के पौली में दवा लेने गए थे। शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुली कस्बे में नाथनगर मार्ग पर देसी शराब की दुकान के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बाइक कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। संवाद

ध

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X