मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत:मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो और कार में मारी टक्कर, छह घायल; 20 मिनट बाद भी न पहुंची एंबुलेंस – Baghpat: Tractor-trolley Loaded With Soil Hits Tempo And Car, Six Injured; Ambulance Delayed
बागपत

November 17, 2026

Baghpat: Tractor-Trolley Loaded with Soil Hits Tempo and Car, Six Injured; Ambulance Delayed

हादसे के बाद जमा भीड़

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गलत दिशा में जाकर सवारियों से भरे टेंपो और एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला, लेकिन सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

हादसे में टयोढ़ी निवासी सोफियान (10), अलीसा (12), उनकी ताई रुबीना और बुआ हसीना, टेंपो चालक वकील निवासी बड़ौत और विश्वनाथ निवासी अलीगढ़ घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: खुले नाले में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत, छह महीने पहले हुआ था निर्माण; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X