मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:आईपीएल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ – Sugarcane Weighing Scales And The Components Of The Machinery Were Worshipped

November 17, 2026


सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी मिल की सिसवा इकाई में सोमवार को विधि-विधान से डोंगा पूजन कर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की गई। इसके बाद गन्ना तौल कांटों और मशीनों के कल-पुर्जों का पूजन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कर्मवीर पटेल, केन यूनियन चेयरमैन संजय राव, धर्मवीर पटेल और यूनिट हेड दीपेंद्र कुमार खोखर ने हवन-पूजन किया। दीपेंद्र खोखर और गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि मिल की प्रतिदिन पेराई क्षमता 2500 टीसीडी है। इस सत्र में गन्ना आयुक्त की ओर से 35 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गन्ना आपूर्ति के लिए जल्द ही इंडेंट जारी किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X