मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:गर्भवती महिला की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार – One Person Arrested In Connection With The Death Of A Pregnant Woman

November 17, 2026


नहटौर। सात माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उपचार में लापरवाही, गलत दवाइयां देने और मारपीट करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी सोमवार को हुई।

महिला के पति विपिन कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विपिन कुमार 25 अप्रैल को अपनी गर्भवती पत्नी भावना उर्फ पिंकी को नहटौर स्थित विमला नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गलत दवाइयां और इंजेक्शन दिए। पति का आरोप है कि राजकुमार ने उनकी पत्नी के गालों पर थप्पड़ भी मारे। विपिन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत नर्सिंग होम में ही हो गई थी। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे जीवित बताते हुए बिजनौर रेफर कर दिया था।

इस मामले में राजकुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी, धर्मपाल सिंह, प्रवेंद्र सिंह और सोनिका सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। राजकुमार मोहल्ला बागवान छपेग्रान का निवासी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X