मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:बाइक और साइकिल की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल – Youth Killed, Two Injured In Collision Between Motorcycle And Bicycle

November 17, 2026


Youth killed, two injured in collision between motorcycle and bicycle

बकेवर। थाना क्षेत्र के अमलोह गांव के पास सोमवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे में खरौली गांव निवासी बाइक चालक मुकेश निषाद (21) की जान चली गई। बाइक सवार दूसरा युवक कुलदीप और साइकिल सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी देवमई पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X