यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित रामकथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का दबदबा पहले भी था। आगे भी रहेगा। इनके पिता का भी दबदबा था। रामकथा में आए पूर्व सांसद ने आमंत्रण देने के लिए राजा भैया का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आज मुझे बाबा बागेश्वर के साथ इस पवित्र भूमि और जनता के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आगे कहा कि सनातन किसी की दया पर नहीं है। हमारा इतिहास सतयुग से शुरू होता है। सतयुग में भी सनातन को मिटाने की कोशिश हुई थी। त्रेता और द्वापर में भी प्रयास हुआ। आज कलयुग में भी कोशिश जारी है लेकिन सनातन सभी युगों में था। कलयुग में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिनको अपना इतिहास नहीं मिलता। हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। वो अपना इतिहास खोजे। हमने अपना खोज लिया है।