बरेली:अंडा-मांस उत्पादन से आगे बढ़ेगा कुक्कुट व्यवसाय, उद्यमिता के खुलेंगे नए रास्ते; प्रशिक्षण शुरू – Training On Poultry Business Begins At Cari Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
November 17, 2026

सांकेतिक तस्वीर
कुक्कुट व्यवसाय (मुर्गी पालन) अब सिर्फ अंडा और मांस उत्पादन तक सीमित नहीं है। इसमें मूल्य संवर्धन और नए व्यावसायिक मॉडल के जरिये उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं को इन अवसरों से जोड़ने के लिए बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
संस्थान के एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन (एबीआई) केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का विषय ”कुक्कुट व्यवसाय में नए अवसर: उत्पादन से मूल्य संवर्धन तक” रखा गया है। 20 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छह राज्यों के 38 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। इन में उत्तर प्रदेश के 27, मध्य प्रदेश के पांच, उत्तराखंड के तीन और राजस्थान, बिहार व छत्तीसगढ़ के एक-एक प्रतिभागी हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. जगवीर सिंह त्यागी और पाठ्यक्रम समन्वयक एवं एबीआई केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप सरन ने प्रशिक्षुओं को संस्थान की शोध उपलब्धि, उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
डॉ. संदीप सरन ने कुक्कुट क्षेत्र में उभरते व्यावसायिक अवसरों, उद्यमिता विकास की संभावनाओं और विभिन्न व्यावसायिक मॉडलों पर जानकारी दी। कहा कि संस्थान का उद्यमिता विकास केंद्र नए और भावी उद्यमियों को तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध करा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कुक्कुट व्यवसाय की संभावनाओं से परिचित कराकर स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना है।
November 17, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का फार्महाउस विस्तार उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली के इज्जतनगर इलाके में बगैर नक्शे के बना फार्म हाउस चर्चा में है। रेखा आर्य व उनके शेयर वाली कंपनी के नाम पर बने भवन के कंपाउंडिंग के […]
November 17, 2026
बरेली एयरपोर्ट विस्तार बरेली हवाई अड्डे के रनवे पर तेज हवा के कारण दो बार प्रयास के बाद भी नवी मुंबई से बरेली आई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान में 171 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग में अड़चन को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने विमान को बरेली से दिल्ली डायवर्ट कर […]
November 17, 2026
बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-तीन ने 13 साल की किशोरी के अपहरण और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के दोषी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी समीर गुर्जर को 20 साल की कैद और 22 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह […]
