मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:बकाया 4.68 लाख मांगने पर ठेकेदार और उसके भाई से मारपीट – Contractor And His Brother Assaulted After Demanding Outstanding Payment Of 4.68 Lakh

November 17, 2026


श्यामुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर के कांगड़ी स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बकाया 4.68 लाख रुपये मांगने पर ठेकेदार और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर पहले गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 20 से 25 लोगों को भेजकर ठेकेदार के भाई और वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ठेकेदार मेहरबान निवासी ग्राम गाडोवाली, बहादरपुर जट्ट, थाना पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले एक साल से श्यामपुर के कांगड़ी स्थित नेचर ब्लिस में निर्माण कार्य करा रहे हैं। मोहसिन त्यागी निवासी पुरकाजी यूपी पर निर्माण कार्य और मजदूरों के भुगतान के 4.68 लाख बकाया हैं। करीब दो महीने पहले यह रकम उनके खाते में डालने की बात कही गई थी, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। 14 अक्तूबर को मेहरबान कार्यस्थल पर पहुंचे और बकाया मजदूरी के रुपये मांगे।

आरोप है कि इस पर मोहसिन त्यागी और विपिन शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। दोनों ने रुपये लेने की चुनौती देते हुए रास्ते में जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मेहरबान के भाई उस्मान के साथ भी मारपीट की। मेहरबान ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को मोहसिन त्यागी और विपिन शर्मा ने करीब 20 से 25 लोगों को दोबारा कार्यस्थल पर भेजा।

इन लोगों ने उस्मान के साथ मारपीट की। वहां काम कर रहे आमिर खान, दिलशाद अहमद और मोहसिन अहमद के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। उस्मान को छठी मंजिल से नीचे फेंकने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर उस्मान नीचे के एक फ्लैट में पहुंचा और गेट बंद कर अपनी जान बचाई। एसपी सिटी दीक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X