‘फौज की ट्रेनिंग है या डकैती की?’ पाकिस्तानी रेंजर्स की परेड देख हंसे लोग, भारतीयों ने जमकर उड़ाया मजाक!
Last Updated:
पाकिस्तान के कथित ATS कमांडो और रेंजर्स का बाइक पर करतब दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलती बाइक पर फायरिंग और अजीबोगरीब स्टंट देखकर लोग जवानों की ट्रेनिंग का मजाक उड़ा रहे हैं. वीडियो पर भारतीय यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं.
पाकिस्तानी रेंजर्स की ट्रेनिंग देख हंसने लगें भारतीय(फोटो: Instagram-@ishaqzamir)
आमतौर पर जब भी किसी कमांडो या सुरक्षाबल की ट्रेनिंग की बात होती है, तो दिमाग में अनुशासन, फुर्ती और कठिन अभ्यास की तस्वीर उभरती है. जवानों को अलग-अलग परिस्थितियों में काम करने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के जवानों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ खूब मजे भी ले रहे हैं. इस वीडियो में पाकिस्तानी जवान बाइक पर ऐसे-ऐसे करतब दिखाते नजर आ रहे हैं कि यूजर्स उनकी ट्रेनिंग पर ही सवाल उठाने लगे हैं. किसी ने इसे सर्कस बताया है, तो किसी ने कमेंट किया कि यह तो डकैती करने की ट्रेनिंग लग रही है. दरअसल, यह वीडियो पाकिस्तान के कथित ATS कमांडो और रेंजर्स की परेड से जुड़ा बताया जा रहा है. इसे इशाक जमीर नाम के पाकिस्तानी शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वह खुद को पाकिस्तानी ATS कमांडो बताते हैं. उनकी प्रोफाइल पर ट्रेनिंग से जुड़े कई दूसरे वीडियो भी मौजूद हैं. हालांकि, उनके वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन गतिविधियों में गंभीर ट्रेनिंग से ज्यादा मनोरंजन नजर आ रहा है.
चलती बाइक पर खड़े होकर करने लगे फायरिंग
वायरल क्लिप में पाकिस्तान के आजाद खान परेड ग्राउंड में जवानों का प्रदर्शन दिखाई देता है. इसमें दो जवान एक ही बाइक पर सवार नजर आते हैं. बाइक चला रहे जवान के पीछे बैठा दूसरा जवान हाथ में बंदूक लिए हुए है. वह चलती बाइक पर खड़े होकर हवा में फायरिंग करने लगता है. इसके बाद वह बाइक से नीचे उतरता है और मैदान में चक्कर लगाते हुए दोबारा निशाना लगाने की कोशिश करता है. फिर वह वापस बाइक पर सवार हो जाता है. वीडियो में इसके बाद एक और हैरान करने वाला नजारा दिखाई देता है. एक पाकिस्तानी जवान बाइक पर बैठकर पीछे की तरफ झुक जाता है और उसी हालत में निशाना लगाने लगता है. उसका यह करतब देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह किसी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग कर रहा हो. कुछ देर बाद वह फिर बाइक पर बैठता है और मैदान के किनारे से निकल जाता है. इसके साथ ही वीडियो खत्म हो जाता है.
View this post on Instagram
