Ambala News:डिफेंस कॉलोनी से जेवरात व नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार – Accused Of Stealing Jewellery And Cash From Defence Colony Arrested
अंबाला। पुलिस ने पंजोखरा साहिब क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सीआईए-2 टीम ने आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
