मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:लाहौल में कड़ाके की ठंड, जम गए झरने – Bitter Cold In Lahaul; Waterfalls Have Frozen Over
कुल्लू

Kullu News:लाहौल में कड़ाके की ठंड, जम गए झरने – Bitter Cold In Lahaul; Waterfalls Have Frozen Over

November 17, 2026


Bitter cold in Lahaul; waterfalls have frozen over

लगातार तापमान में आ रही गिरावट के चलते लाहौल-स्पीति में पानी के झरने जमना शुरू हो गए है। कोकसर 

सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने से कोकसर स्थित रामथांग वाटरफॉल और ग्रांफू के समीप धारा वाटरफॉल बर्फ में तब्दील हो गए हैं। पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण रात के तापमान में और गिरावट आई है।

झरनों पर जमी बर्फ का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सैलानी इसकी वीडियो और तस्वीरें कैमरे में कैद कर रिश्तेदारों को भेज रहे हैं। कई पर्यटक वीडियो कॉल से अपनों को कोकसर और रोहतांग में बर्फ के नजारे देखने बुला रहे हैं। ठंड का असर अब पेयजल आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। कई क्षेत्रों में नलों का पानी जमना शुरू हो गया है। राजस्थान से आए पर्यटक अतुल और वेंकटेश ने इसे बेहद रोमांचक अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि नवंबर में घाटी के कई हिस्सों में ऐसा नजारा देखना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव है।

ग्रामीणों की परेशानी

सिस्सू वाटरफॉल और चंद्रा घाटी के वामतट स्थित यांगला गांव के नालों में भी पानी जमने लगा है। ऐसे में ग्रामीणों को रात के समय पेयजल के नल खुले रखने पड़ रहे हैं। गोंधला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेमलाल ने बताया कि वामतट पर होने के कारण यांगला गांव में सर्दियों में धूप कम आती है। रात को तापमान गिरने से नलों में पानी जम जाता है, इसलिए उन्हें रातभर नल खुले रखने पड़ते हैं।

लगातार तापमान में आ रही गिरावट के चलते लाहौल-स्पीति में पानी के झरने जमना शुरू हो गए है। कोकसर 

लगातार तापमान में आ रही गिरावट के चलते लाहौल-स्पीति में पानी के झरने जमना शुरू हो गए है। कोकसर 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X