शहडोल:चोरी के संदेह में मारपीट के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम – Youth Dies After Being Beaten On Suspicion Of Theft; Murder Alleged; Body Placed On Road

परिजनों के समझाते थाना प्रभारी।
November 17, 2026

परिजनों के समझाते थाना प्रभारी।
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के राममोहनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक की पहचान राहुल नामदेव के रूप में हुई है। उसका शव छत्तीसगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ तिराहा के पास तुर्रा के नजदीक फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, राहुल नामदेव ड्राइवरी का काम करता था। वह गांव के ही एक सोनी व्यापारी के वाहन को चलाता था। बताया गया कि वह वाहन मालिक के साथ बाजार करने जनकपुर गया था। इसी दौरान व्यापारी ने उस पर चोरी का संदेह जताया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें- स्कूल बना अखाड़ा: छात्र के पिता-भाई ने स्पोर्ट्स टीचर को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप
जनकपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर राममोहनी पहुंचे और जैतपुर के राममोहनी में सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि राहुल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना प्रभारी समीर खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। सड़क पर शव रखकर विरोध किए जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। फिलहाल परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। युवक की मौत की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
November 17, 2026
रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्यरत जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप में सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कैंप में रखे सामान और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुरुआती जानकारी में नुकसान का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई […]
November 17, 2026
घटना स्थल। विस्तार गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में पुराने मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से गिराई जा रही दीवार का मलबा चार साल के मासूम के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के पिता भी मौके […]
November 16, 2026
मौके पर मौजूद लोग। विस्तार देवलौंद थाना क्षेत्र के सुखाड़ गांव स्थित नौवघटा घाट में मिट्टी की खोदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से नीचे दबकर 25 वर्षीय युवक शनि पिता शेखा कोल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे के समय मौके पर अन्य लोग […]
