मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रीवा:सिलपरा नहर में डूबने से दो जुड़वा भाई लापता, रेस्क्यू अभियान टला – Rewa Silpara Canal Two Twin Brothers Missing Rescue Operation Postponed
रीवा

रीवा:सिलपरा नहर में डूबने से दो जुड़वा भाई लापता, रेस्क्यू अभियान टला – Rewa Silpara Canal Two Twin Brothers Missing Rescue Operation Postponed

November 17, 2026


rewa silpara canal two twin brothers missing rescue operation postponed

रीवा जिले के दो जुड़वा भाई पानी में डूब गए।
– फोटो : File Photo

विस्तार

बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में मंगलवार शाम डूबने से 17 साल के दो जुड़वा भाई लापता हो गए। लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान पोडकी गांव निवासी अंशु सेन और प्रांशु सेन के रूप में हुई है। ये दोनों वर्तमान में शहर के पीटीएस चौराहे के पास किराए के कमरे में रहते थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई मंगलवार शाम पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान वे सिलपरा नहर पहुंचे, जहां दोनों भाइयों के डूबने की घटना हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- ममता हुई शर्मसार: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान टला

पुलिस ने नहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी की, लेकिन रात होने और अंधेरा छा जाने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। मामले में बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से अभियान टालना पड़ा। अब बुधवार सुबह दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X