मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:वार्षिक खेल सप्ताह में हुए रोमांचक मुकाबले – Exciting Contests During The Annual Sports Week

November 17, 2026


कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड में मंगलवार को वार्षिक खेल सप्ताह का समापन हुआ। अंतिम दिन बास्केटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। चारों सदनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए ताकत झोंकी।

खेल सप्ताह के पहले दिन सुभाष हाउस, दूसरे दिन टैगोर हाउस और तीसरे दिन रमन हाउस ने बेहतर प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। वहीं, अंतिम दिन तिलक हाउस ने भी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरे सप्ताह चारों सदनों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा ने पूरे खेल सप्ताह के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रधानाचार्या ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने व्यायाम शिक्षक ब्रिजेंद्र नेगी, संतोष पंत और पूनम बहुखंडी, कर्मचारियों एवं चारों सदनों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X