मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:अब घर बैठे पुलिस तक पहुंचेगी पीड़ित की फरियाद – Ab Ghar Baithe Milegi Madad

November 17, 2026


ललितपुर। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल नंबर 7839862920 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके मौखिक शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, जबकि वॉट्सएप के माध्यम से लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र भी भेजा जा सकेगा। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल उसका संज्ञान लेकर जांच कराएगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। कार्रवाई की जानकारी भी शिकायतकर्ता को मोबाइल फोन के माध्यम से दी जाएगी।

जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कोतवाली और 18 पुलिस थाने हैं। इन थाना-कोतवाली क्षेत्रों के ग्रामीणों की शिकायतों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की है। इसके बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचते हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई है। इस व्यवस्था में शिकायत मिलने से लेकर उस पर कार्रवाई तक पुलिस की जवाबदेही तय की गई है। शिकायतकर्ता को मोबाइल फोन पर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी, जिससे वह अपनी शिकायत की प्रगति से अवगत रह सकेगा।

शिकायतों के लिए बनाया प्रकोष्ठ

त्वरित समाधान नंबर के संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक प्रकोष्ठ बनाया है। उपनिरीक्षक राजकिशोर मिश्रा को इसका प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। इस मोबाइल नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत मौखिक रूप से दर्ज करा सकेगा और व्हाट्सएप के पर लिखित प्रार्थना पत्र भेज सकेगा। पुलिस प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर जांच सुनिश्चित करेगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X