मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:मिनी ट्रॉमा सेंटर में एक दिन में हुई आठ सफल सर्जरी – Eight Successful Surgeries Performed In A Single Day At The Mini Trauma Center
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:मिनी ट्रॉमा सेंटर में एक दिन में हुई आठ सफल सर्जरी – Eight Successful Surgeries Performed In A Single Day At The Mini Trauma Center

November 17, 2026


Eight successful surgeries performed in a single day at the mini trauma center

ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन करते चिकित्सक। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग

लखीमपुर खीरी। ओयल स्थित मिनी ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं ने नई रफ्तार पकड़ी है। यहां चिकित्सकों की टीम ने एक ही दिन में आठ सफल सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। एक्स-रे मशीन समेत अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद सेंटर में ऑपरेशन की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे दुर्घटनाओं में घायल और हड्डी संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है।

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हरिराम वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता के प्रयासों से ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है। संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सकों की कुशल टीम और बेहतर प्रबंधन के चलते सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

उन्होंने बताया कि एक ही दिन में कई जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गईं। इनमें गुड्डी बानो के बाएं पैर में घुटने के नीचे की हड्डी, विकास कुमार के दाहिने पैर और कॉलर बोन, रामू सिंह के बाएं पैर की पटेला बोन से संबंधित ऑपरेशन शामिल रहे। वहीं, शिवा मिश्रा के हाथ की अंगुली और पैर की हड्डी का के-वायर तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया।

इन सर्जरी में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हरिराम वर्मा, डॉ. फैसल अहमद, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. शशांक मोहन, एनेस्थेटिक डॉ. जयराम, ईएमओ डॉ. अमन अंसारी और डॉ. एसपी सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X