मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग – Demand To Add A Name To The Ration Card

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:29 AM IST

Demand to add a name to the ration card

पिथौरागढ़। बालाकोट की हीरा देवी ने राशन कार्ड में परिवार सदस्यों के नाम दोबारा जोड़ने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने बिना बताए राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटा दिए हैं। बीपीएल राशन कार्ड धारक होने के बावजूद छह-सात माह से राशन नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि कार्यालय की ओर से ही नाम काटा गया है। हीरा देवी ने बताया कि पूर्ति अधिकारी कार्यालय में सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाने और राशन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X