Mirzapur News:दो घंटे में 3556 वाहनों की जांच, 1254 के काटे चालान – 3,556 Vehicles Checked In Two Hours; 1,254 Issued Challans (fines)
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सोमवार को वाराणसी जोन के नौ जिलों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा के निर्देशन में शाम चार से छह बजे तक चले अभियान में 34,355 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 9,988 और तीन सवारी बैठाकर चलने पर 2,779 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 188 वाहन सीज किए गए और 2,85,700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। शमन शुल्क वसूली में मिर्जापुर जोन के नौ जिलों में पहले स्थान पर रहा।
