मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:हाईवे से बिजली के तार चोरी करने के आरोपी का जमानत पत्र स्वीकार – Bail Application Accepted For Individual Accused Of Stealing Power Cables From Highway

November 17, 2026


औरैया। अनंतराम ओवरब्रिज पर बिजली के तार चोरी करने के आरोपी कासिम उर्फ मुन्ना को अदालत से राहत मिली है। सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने उसका जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी राकेश पाठक ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी थी। 26 अक्तूबर को रखरखाव टीम ने कासिम को ओवरब्रिज के पास तार चोरी करते पकड़ा था। टीम ने 15 किलोग्राम तार और तीन एमसीबी के साथ उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 27 अक्तूबर को जेल भेजा था। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताया और फर्जी बरामदगी का आरोप लगाया। अदालत ने पाया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहाई का आदेश दिया। इतनी ही धनराशि की एक जमानत भी दाखिल करनी होगी। (संवाद)

——

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X