मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:अक्षय नवमी आज, आंवला वृक्ष के पूजन से मिलता अक्षय फल – Today Is Akshaya Navami; Worshipping The Amla Tree Brings Inexhaustible Rewards

November 17, 2026


कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि इसदिन आंवला वृक्ष का पूजन अर्चन करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। नवमी की पूर्व संध्या पर पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। अक्षय नवमी को आंवला नवमी या कुष्मांड नवमी के नाम से जाना जाता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है इस दिन किए गए पुण्य और पाप शुभ अशुभ समस्त कार्यों का फल अक्षय हो जाता है।

तीन साल तक लगातार अक्षय नवमी का व्रत उपवास व पूजा करने से अभिष्ट फल की प्राप्ति होती है। नवमी का व्रत बुधवार को ही रखा जाएगा।

व्रत रखकर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु की पूजा अर्चना किया जाता है। आंवला वृक्ष के समीप या नीचे बैठकर भोजन करने की पौराणिक व धार्मिक मान्यता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X