मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:पानी में पलटी स्कूली बच्चों से भरी मैजिक – Magic Van Full Of School Children Capsized In Water

November 17, 2026


मामा देव गांव के पास मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गई। हादसे के समय वाहन में 12 बच्चे सवार थे। सभी मोहनिया के एक निजी विद्यालय जा रहे थे। वाहन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि मैजिक बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। मामा देव गांव के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पानी में पलट गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X