मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पटियाला:मामूली बहस के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने पत्नी के सामने ले ली जान; आरोपी फरार – Patiala: Bank Manager Shot Dead Following A Minor Argument
पटियाला

पटियाला:मामूली बहस के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने पत्नी के सामने ले ली जान; आरोपी फरार – Patiala: Bank Manager Shot Dead Following A Minor Argument

November 17, 2026


Patiala: Bank manager shot dead following a minor argument

demo

विस्तार

शहर की ऑफिसर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रजत शर्मा उर्फ ताशु के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके परिचित चमकौर सिंह ने देर रात हुए विवाद के बाद उसे गोली मार दी। वारदात के समय रजत की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। गंभीर रूप से घायल रजत को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, रजत शर्मा और चमकौर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चमकौर सिंह ने रजत पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

परिजन और अन्य लोग घायल रजत को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। रजत अपने पीछे पत्नी और महज चार साल का बेटा छोड़ गया है। पत्नी के सामने पति की हत्या की इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X