शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार टायर में कितनी हवा भरना सही? 19/20 होने पर क्या हो जाएगा, तुरंत जान लीजिए
ऑटो

कार टायर में कितनी हवा भरना सही? 19/20 होने पर क्या हो जाएगा, तुरंत जान लीजिए

October 29, 2026


Last Updated:

कार के टायर में कम या ज्यादा हवा भरवाना आपकी जेब और सेफ्टी, दोनों पर भारी पड़ सकता है. गलत टायर प्रेशर से माइलेज घटने, टायर जल्दी घिसने और लंबी यात्रा के दौरान परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है. लेकिन हैचबैक, सेडान और SUV के टायर में कितनी हवा होनी चाहिए? सही PSI कहां लिखा होता है और एयर प्रेशर चेक करने का सही समय क्या है? जानिए सबकुछ.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside
कार टायर में कितनी हवा भरना सही? 19/20 होने पर क्या हो जाएगा, तुरंत जान लीजिएZoom

कार टायर में कितनी हवा भरना सही? जानिए

Car ke tyre me kitni hawa honi chahiye: कार की नियमित देखभाल में टायर का सही एयर प्रेशर बनाए रखना सबसे अहम है, फिर भी अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. टायर में सही हवा न केवल गाड़ी के संतुलन और ड्राइविंग कम्फर्ट को बेहतर बनाती है, बल्कि ये आपकी सेफ्टी के लिहाज से भी बेहद जरूरी है. अगर टायर में एयर प्रेशर कंपनी स्टैंडर्ड के अनुसार सही हो, तो इंजन पर गैर-जरूरी प्रेशर नहीं पड़ता, जिससे वाहन का माइलेज काफी सुधर जाता है.

इसके उलट, गलत एयर प्रेशर टायर की उम्र तेजी से घटा देता है और सड़क पर टायर फटने जैसी दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा देता है. हर वाहन निर्माता अपनी कार के वजन, मॉडल और पहियों के आकार के अनुसार एक खास एयर प्रेशर निर्धारित करता है. इसलिए सुरक्षित सफर, बेहतर ग्रिप और ईंधन की बचत के लिए सही टायर प्रेशर की जानकारी होना हर ड्राइवर के लिए जरूरी है. आइए जानते हैं कि कार में एयर प्रेशर कितना होना चाहिए.

स्टैंडर्ड एयर प्रेशर

अधिकांश पैसेंजर कारों के लिए स्टैंडर्ड टायर प्रेशर 30 से 35 PSI (Pounds per Square Inch) के बीच होता है. हालांकि, सेगमेंट के हिसाब से ये थोड़ा कम-ज्यादा हो सकता है. मोटामाटी ये पैरामीटर फॉलो किए जाते हैं-

  • हैचबैक कार (जैसे Swift, i10): 30 से 32 PSI
  • सेडान कार (जैसे City, Verna): 32 से 33 PSI
  • कॉम्पैक्ट और फुल-साइज SUV (जैसे Creta, Scorpio): 33 से 35 PSI

अगर कार में पूरी क्षमता के साथ यात्री और भारी सामान भरा हो, तो पीछे के टायरों में सामान्य से 1–2 PSI अतिरिक्त हवा रखने की सलाह दी जाती है.

सटीक प्रेशर कहां चेक करें?

इंटरनेट या पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अंदाजे पर भरोसा करने के बजाय कंपनी द्वारा बताए गए सटीक आंकड़े देखना जरूरी है. ये जानकारी आपको नीचे दी गई जगहों पर मिल जाएगी-

  1. ड्राइवर साइड के दरवाजे के फ्रेम (B-pillar) पर लगे स्टीकर पर
  2. फ्यूल लिड (पेट्रोल टैंक का ढक्कन) के अंदरूनी हिस्से पर
  3. कार के ओनर मैनुअल (Owner’s Manual) में

कम/ज्यादा हवा के नुकसान

टायर में असंतुलित हवा होने पर कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं-

  • कम हवा (Under-inflation): टायर के बाहरी किनारे तेजी से घिसते हैं, माइलेज कम होता है, स्टीयरिंग भारी लगता है और ओवरहीटिंग के कारण टायर फटने का डर रहता है.
  • अधिक हवा (Over-inflation): टायर बीच से घिसने लगता है, सड़क पर पकड़ कमजोर होती है, राइड अत्यधिक सख्त महसूस होती है और गड्ढों में सस्पेंशन को झटका लगता है.

सही हवा बनाए रखने के जरूरी टिप्स

टायर की लाइफ बढ़ाने के लिए हर 10 से 15 दिन में या लंबी यात्रा पर जाने से पहले एयर प्रेशर जरूर जांचें. प्रेशर हमेशा ‘कोल्ड टायर’ कंडीशन में नापें, यानी जब कार कम से कम 2–3 घंटे से खड़ी हो या 2 किमी से कम चली हो. आप चाहें तो नॉर्मल हवा के स्थान पर नाइट्रोजन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिससे एयर प्रेशर लंबे समय तक स्टेबल रहता है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X