बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:दंपती के बीच मारपीट में पति की मौत, पत्नी हिरासत में – Husband Dies Following A Physical Altercation With His Wife; Wife Taken Into Custody

November 18, 2026


कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तिनियहवा गांव में सोमवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट में पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को दिया गया है। मृतक की पत्नी लीलावती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छोड़ दिया गया। तिनियहवा गांव निवासी दिग्विजय चौधरी (50) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, घरेलू विवाद को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी होती रहती थी। सोमवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान दिग्विजय के सिर में गंभीर चोट लग गई।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एसओ आलोक श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। सूचना पर फॉरेंसिक यूनिट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। ा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X