मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:चार खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, तीन नए आए – Four Block Education Officers Transferred; Three New Ones Appointed

November 17, 2026


बस्ती। शासन ने जिले में तैनात चार खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का तबादला कर दिया है। प्रभात कुमार श्रीवास्तव को बस्ती से संतकबीरनगर भेजा गया है, जबकि विजय आनंद, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी और अरुण कुमार यादव का तबादला सिद्धार्थनगर किया गया है। वहीं, दूसरे जिलों से तीन नए खंड शिक्षा अधिकारियों की बस्ती में तैनाती की गई है। इनमें समय प्रकाश पाठक गोंडा से, विवेक कुमार द्विवेदी अंबेडकरनगर से और सियाराम वर्मा बलरामपुर से बस्ती आए हैं। संवादर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X