बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:खेतों में बथुआ उगाकर लाखों कमा रहे कमाच खेड़ा के किसान – Farmers In Kamach Kheda Are Earning Lakhs By Growing Bathua In Their Fields
रोहतक

Rohtak News:खेतों में बथुआ उगाकर लाखों कमा रहे कमाच खेड़ा के किसान – Farmers In Kamach Kheda Are Earning Lakhs By Growing Bathua In Their Fields

November 18, 2026


जुलाना। खेती में नई सोच और परंपरागत फसलों से हटकर प्रयोग करने का नतीजा देखना हो तो कमाच खेड़ा गांव के किसानों से सीखा जा सकता है। यहां के किसान बथुए की खेती से लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। गांव में करीब 400 एकड़ में बथुए की खेती की जा रही है।

खेतों से रोजाना करीब 30 क्विंटल बथुआ दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक सहित कई शहरों की मंडियों में भेजा जा रहा है। यहां तक कि इसकी आपूर्ति देहरादून तक हो रही है। कम लागत और कम समय में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बन गई है। किसान सुमित, विकास और रामकुमार बताते हैं कि पहले वे गेहूं और धान की पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन इसमें लागत और मेहनत अधिक होने के बावजूद मुनाफा अपेक्षाकृत कम रहता था। इसके बाद उन्होंने बथुए की खेती शुरू की। एक एकड़ में करीब 10 हजार रुपये का बीज लगता है और लगभग एक महीने में फसल तैयार हो जाती है। किसानों के अनुसार इसमें कीटनाशक और दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। दिल्ली की आजादपुर मंडी में बथुए की अच्छी मांग है और वहां 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिल जाता है। एक एकड़ से करीब 90 हजार से दो लाख रुपये तक मुनाफा हो रहा है।

धान के बाद बथुआ, फिर गेहूं की फसल

किसानों के लिए बथुए की खेती का एक और फायदा फसल चक्र है। धान की कटाई के बाद खाली खेतों में बथुआ उगाया जाता है और इसकी कटाई के बाद गेहूं की बिजाई कर दी जाती है। इससे खेत का बेहतर उपयोग हो रहा है। बथुए की कटाई और मंडियों तक पहुंचाने के काम से गांव के मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। कमाच खेड़ा के किसानों को देखकर आसपास के देवरड़, मालवी, फरमाना और बेडवा गांव के किसान भी इसकी खेती करने लगे हैं।

मालवी गांव के किसान युद्धबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में बथुए की खेती की और करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं किसान ने बताया कि पांच एकड़ में बथुआ उगाकर अच्छी आमदनी हासिल की। कमाच खेड़ा के किसान सुमित ने 15 एकड़ में खेती कर प्रति एकड़ 90 हजार से एक लाख रुपये तक का मुनाफा होने की बात कही।

संवाद

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

17 जुलाना 02:युद्धबीर सिंह।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X