बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:20 दिन से पेयजल संकट, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की शिकायत – Drinking Water Crisis For 20 Days; Complaint Registered On Cm Helpline

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST

Drinking water crisis for 20 days; complaint registered on CM Helpline.

गदरपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत धनपुर विजयपुर में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। विभाग से समस्या का निदान नहीं होने पर अब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। गूलरभोज रोड पर आदर्श नगर के पास कुछ लोगों ने नहर की पटरी की खुदाई की थी जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में जल जीवन मिशन के एई सुभाष चौधरी ने खोदाई करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। हालांकि अब तक इसपर अमल नहीं हुआ है। पाइप टूटने से सुखशांति नगर, गुरुनानकपुर, चमनगंज, इंदिरा कॉलोनी, दौलतगंज और कृष्णा नगर में जल संकट है। सुख शांति नगर निवासी चंद्रपाल सक्सेना ने अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। धनपुर विजयपुर के ग्राम प्रधान मयंक कालड़ा ने कहा कि जल्द जल संकट का निदान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X