मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज, तीन केंद्र बनाए – D.el.ed Entrance Exam Today; Three Centers Set Up

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST

D.El.Ed entrance exam today; three centers set up

काशीपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा आज शहर के तीन केद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 880 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि जीजीआईसी काशीपुर में 280, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में 400, श्रीगुरुनानक इंटर कॉलेज में 200 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। नोडल केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के पहली बार हथेली और चेहरे की जैविक पहचान के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को जैविक पहचान दर्ज करते समय हथेली का प्रयोग करना होगा। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X