बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’कथा रोकोगे तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी’; प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले-हिंदू जाग रहा है, सनातनी… – Dhirendra Shastri Big Statement In Up Pratapgarh Katha Is Stopped Then Namaz Will Also Be Stopped Raja-bhaiya
प्रतापगढ़

यूपी:’कथा रोकोगे तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी’; प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले-हिंदू जाग रहा है, सनातनी… – Dhirendra Shastri Big Statement In Up Pratapgarh Katha Is Stopped Then Namaz Will Also Be Stopped Raja-bhaiya

November 18, 2026


Dhirendra Shastri big statement in UP pratapgarh katha is stopped then namaz will also be stopped raja-bhaiya

Dhirendra Shastri
ग्राफिक्स

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है। 

उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती। अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी। चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X