बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:नीलगाय से बाइक टकराई, मासूम की मौत, मां घायल – Bike Collides With Nilgai; Child Killed, Mother Injured
औरैया

Auraiya News:नीलगाय से बाइक टकराई, मासूम की मौत, मां घायल – Bike Collides With Nilgai; Child Killed, Mother Injured

November 18, 2026


Bike collides with nilgai; child killed, mother injured

फोटो-10-हादसे के बाद घर में बिलखते परिजन। स्रोत:ग्रामीण

अनंतराम। बल्लापुर के पास सोमवार शाम सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय मासूम व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम को सैफई अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया, जबकि मां का उपचार जारी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।

एलची नगर निवासी शिवेंद्र सिंह अपनी पत्नी अनुपम (27) और तीन वर्षीय बेटी आर्या के साथ सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से दिबियापुर जा रहे थे। जैसे ही वे बल्लापुर के पास पहुंचे, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पर आकर बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां से मासूम को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान मासूम की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल मां अनुपम के पैर और सिर में चोटें आई हैं। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10-हादसे के बाद घर में बिलखते परिजन। स्रोत:ग्रामीण

फोटो-10-हादसे के बाद घर में बिलखते परिजन। स्रोत:ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X