बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर में सालभर से बिजली गुल, सांसद बोले- राज्यसभा में उठाऊंगा मामला – Electricity Has Been Cut Off For A Year At The Ancestral Home Of Martyr Lala Lajpat Rai
लुधियाना

पंजाब:शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर में सालभर से बिजली गुल, सांसद बोले- राज्यसभा में उठाऊंगा मामला – Electricity Has Been Cut Off For A Year At The Ancestral Home Of Martyr Lala Lajpat Rai

November 18, 2026


Electricity has been cut off for a year at the ancestral home of martyr Lala Lajpat Rai

शहीद लाला लाजपत राय का घर अंधेरे में
ग्राफिक्स

विस्तार

देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले पंजाब केसरी शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर में सालभर से बिजली गुल है। मंगलवार को यहां आयोजित समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाने का एलान किया। उन्होंने घर के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

पंजाब सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट बिजली निशुल्क

लाला लाजपत राय चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में सांसद ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार 90 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, दूसरी तरफ देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद के पैतृक घर में बिजली नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों की विरासत के प्रति सरकार का ऐसा रवैया क्यों है। उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्यसभा में उठाया जाएगा। हालांकि, पावरकॉम का कहना है कि विभाग ने बिजली कनेक्शन नहीं काटा है। घर का पुराना बिल बकाया है। संभव है कि बाहर से तार टूटने के कारण बिजली बंद हुई हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X