बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोनीपत: घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को बोलेरो ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम – Child Playing Outside Home Run Over By Bolero Succumbed To His Injuries In The Hospital In Sonipat
सोनीपत

सोनीपत: घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को बोलेरो ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम – Child Playing Outside Home Run Over By Bolero Succumbed To His Injuries In The Hospital In Sonipat

November 18, 2026


child playing outside home run over by Bolero succumbed to his injuries in the hospital in Sonipat

मृतक
– फोटो : संवाद

विस्तार

गांव बढ़मलिक के पास जगवीर कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से तेज गति में वाहन पीछे करते समय बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव कनवाखेड़ा निवासी शुभम ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह फिलहाल बढ़मलिक की जगवीर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा ओम (सवा दो साल) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बोलेरो का चालक सीतापुर के गांव चौखड़िया निवासी आलोक वाहन को तेज गति और लापरवाही से पीछे करने लगा। इसी दौरान बोलेरो ने उनके बेटे को कुचल दिया।

शुभम के अनुसार, परिजनों ने चालक को रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन वह वाहन लेकर मौके से भाग गया। इसके बाद वह घायल ओम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता की शिकायत पर हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात नागरिक अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर एएसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां मृतक के पिता शुभम ने लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बोलेरो चालक आलोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी की चपेट में आकर बच्चे की मौत हुूई है। चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X